नमस्कार दोस्तों ...... आज की इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की कंप्यूटर क्या है, इसका इतिहास , पूरा नाम , वर्गीकरण व इसकी विशेषताओं का बारे में। इसलिए आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।
दोस्तों आज के इस समय में कंप्यूटर हमारी जिंदगी का अहम् हिस्सा बन गया है। हर क्षेत्र जैसे शिक्षा, चिकित्सा इत्यादि मे इसका यूज होता है। चाहे वो छोटा से छोटा काम हो या बड़ा काम हो इसका उपयोग सब जगह होता है।
इसके बारे में बहुत सारे लोगो को पता नहीं होता है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको कंप्यूटर क्या है , इसके , प्रकार इत्यादि की सम्पूर्ण जानकर आपको हो जाएगी।
Excel File Ka Password Kaise Tode
Mod Apk क्या है और Mod Apk के फायदे और नुकसान क्या - क्या है ?
Kisi Bhi Zip File Ka Password Kaise Recover Kare
तो चलिए जानना शुरु करते है -
Computer क्या है [What is a computer in Hindi ]
कंप्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या युक्ति है जिसमे डेटा को इनपुट करने पर यह प्रोसेस करता है और आउटपुट प्रदान करता है। अर्थात हम जो भी निर्देश या डाटा इनपुट करते है, यह प्रोसेसिंग करके हमें आउटपुट या रिजल्ट प्रदान करता है।
कंप्यूटर इनपुट प्रोसेसिंग और आउटपुट सिद्धांत पर कार्य करता है
इनपुट आउटपुट सिद्धांत - हम इसमे इनपुट डिवाइस जैसे कीबोर्ड से कोई भी डाटा इनपुट करवाते है जैसे हम अपना नाम लिखते है तो यह प्रोसेसिंग करके आउटपुट डिवाइस जैसे मॉनिटर के माध्यम से हमें आउटपुट प्रदान करता है।
Ads>
इतिहास -
कंप्यूटर का अविष्कार चार्ल्स बैवेज [ Charles Babbage ] ने 19 वी. शताब्दी में किया था। इसलिए Charles Babbage को कंप्यूटर का पितामह [ Father Of Computer ] भी कहा जाता है।
कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है [What is Full Form Of Computer ] -
C - Commonly
O - Operated
M - Machine
P - Particularly
U - used for
T - Technical
E - Education
R - Research
Computer Full Form - Commonly Operated Machine Particularly Used For Technological, Educational research.
कंप्यूटर का अर्थ क्या होता है - what is Computer Meaning -
दोस्तों क्या आप जानते है कि इसका अर्थ क्या है ? अगर आपको नहीं पता है तो चलिए मैं आपको बताता हु।
कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के कंप्यूट शब्द से हुए जिसका अर्थ होता है - गणना करना।
इसको संगणक भी कहा जाता है जिसका अर्थ भी गणना करना होता है।
वर्गीकरण [ Classification Of Computer ] -
कंप्यूटर को आकार, भंडारण, क्षमता और प्रदर्शन ( Classification based on Size, Storage, Capacity and Performance ) के आधार पर चार भागो में बांटा गया है -
1. सुपर कम्प्यूटर्स (Super Computers)
2. मेनफ़्रेम कम्प्यूटर्स (Mainframe Computers )
3. मिनी कम्प्यूटर्स (Mini Computers)
4. माइक्रो कम्प्यूटर्स (Micro Computers)
1. सुपर कम्प्यूटर्स ( Super Computers ) के उपयोग -
- मौसम की भविष्यवाणी लेने में [ Weather Forecasting ]
- भूकंप की जानकारी लेने में [ Earthquake Studies ]
- संचार में [Communication ]
उदाहरण - IBM's Sequoia [अमेरिका ] , Fujitsu's K Computer [जापान ], PARAM Super Computer [भारत ]
2. मेनफ़्रेम कंप्यूटर ( Mainframe Computer ) :-
- सरकारी संस्थाओ ( Government Organizations )
- विशाल व्यावसायिक बैंको में इत्यादि
उदाहरण - Fujistu's ICL VME, Hitachi's Z800
3. मिनी कम्प्यूटर्स (mini Computer ) -
उदाहरण - K-202, Texas Instrument TI-990 , SDS-92
4. माइक्रो कंप्यूटर -
डेस्कटॉप , लैपटॉप , PDAs , Tablets और Smartphone इत्यादि माइक्रो कंप्यूटर के प्रकार है।
कंप्यूटर की विशेषताए -
कंप्यूटर की विशेषताए निम्न है -
- गति (Speed )- कंप्यूटर की स्पीड बहुत ही हाई स्पीड होती है। यह बड़ी से बड़ी कैलकुलेशन को सेकिण्डो में कर देता है। यह बड़े से बड़े निर्देशों को सेकंडो में प्रोसेस कर देता है।
- शुद्धता (Accuracy ) - कंप्यूटर के द्वारा की गयी सभी गणनाए 100 % शुद्ध होती है। इसमे अगर हम सही डाटा को एंटर करते है तो हमें रिजल्ट एकदम सटीक प्राप्त होगा। यह GIGO [GARBAGE IN GARBAGE OUT ] सिद्धांत पर काम करता है।
- उच्च संचयन क्षमता (High Storage Capacity )- कंप्यूटर की मेमोरी बहुत ही लार्ज मेमोरी होती है। इसमें डाटा लम्बे समय तक स्टोर रहता है ।
- विविधता (Versatility ) - कंप्यूटर का इस्तेमाल एक से अधिक कामो में भी किया जाता है। जैसे कि हम इस इसके द्वारा यूट्यूब पर वीडियो देख सकते है , म्यूजिक सुन सकते है , मेल भेज सकते है , वीडियो एडिटिंग कर सकते है। ऐसे आपको कैसे सारे उदाहरण देखने को मिल जायेंगे।
- परिश्रमशीलता ( Diligence ) - कंप्यूटर एक मशीन है इस नाते यही कभी भी नहीं थकता है। इसमे काम करने की स्पीड जो स्टार्टिंग में होनी है वही स्पीड आपको एंडिंग में मिलती है। यह कभी भी प्रोसेसिंग के दौरान थकता नहीं है। यह कभी भी काम करता करता बौर नहीं होता है।
Ads>
सीमा (Limitation Of Computer ) -
क्या आप जानते है की कंप्यूटर की इतनी सारी विशेषताए होते हुए भी इसमें एक सीमा होता है। तो चलिए जानते है कि इसकी सीमा क्या है -
कंप्यूटर की सीमा यह है कि इसमे I.Q. [ Intelligent Quotient ] नहीं होती है। यानि यह कभी खुद नहीं सोच सकता है क्योंकि उसमे सोचने की क्षमता [ I. Q. ] नहीं होता है।
आपने क्या सीखा :-
आपने इस आर्टिकल से यह सीखा कि कंप्यूटर क्या है (what is a computer in Hindi ), Computer का इतिहास ,इसका पूरा नाम (Full Form Of Computer ), इसका अर्थ क्या होता है (Meaning Of Computer in Hindi ), इसका वर्गीकरण (Classification Of Computer),और इसकी की सीमा (Limitation Of Computer ) क्या है ।
दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के बिच शेयर जरूर करे।

